साहिबगंज:तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में मारी जोरदार टक्कर,दो लोग गंभीर रूप से घायल

    साहिबगंज:तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में मारी जोरदार टक्कर,दो लोग गंभीर रूप से घायल

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरियर के समीप तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार कर घायल कर दिया है.घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.घटना उपरांत पुलिस घटनास्थल से 12 चक्का ट्रक को जप्त कर किया गया.

    पढें पूरा मामला

    मिली जानकारी के अनुसार जिरवाबाडी थाना क्षेत्र के बड़ा पचगढ़ गांव निवासी ईश्वर शर्मा का 24 वर्षीय पुत्र अजय शर्मा व बड़ा पचगढ़ निवासी संजय रविदास के 14 वर्षीय पुत्र राजवीर कुमार अपने घर बड़ा पचगढ़ से साइकिल में सवार होकर चानन गांव से गैस गोदाम कैटरिंग का पैसा लाने के लिए जा रहा था.इसी बीच तेज रफ्तार हाईवा ने साइकिल सवार दो युवक को जोरदार टक्कर मार दिया,जिससे साइकिल पर सवार दोनों घायल हो गए.

    पढें घटना को लेकर घायल ने क्या बताया

    घटना को लेकर जानकारी देते हुए घायल अजय शर्मा ने बताया कि राजवीर व मै साइकिल से जा रहे थे.इसी क्रम में जैसे ही बैरियर के नजदीक साइकिल को मोडे गैस गोदाम जाने के लिए तभी तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक ने टक्कर मार दिया.बरहाल दोनों घायल का इलाज सदर अस्पताल में डॉ स्वरुप के देखरेख में चल रहा है.इधर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर रो रो कर बुरा हाल है. इधर जिरवाबाडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर 12 चक्का ट्रक को अपनी कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news