बिस्टुपुर में होने वाले खतियानी जोहार यात्रा की तैयारियां जोरों पर, 31 जनवरी को सीएम लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा

    बिस्टुपुर में होने वाले खतियानी जोहार यात्रा की तैयारियां जोरों पर, 31 जनवरी को सीएम लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में झामुमो जिला समिति के द्वारा सीतारामडेरा आदिवासी एसोसिएशन में एक बैठक का आयोजन किया गया. जहां आगामी 31 जनवरी को बिस्टुपुर में होने वाले खतियानी जोहार यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई.

    ज्यादा से ज्यादा लोग होंगे शामिल

    बता दें कि राज्य भर मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अगुवाई में यह यात्रा चल रही हैं. पूर्वी सिंघभूम जिले में इसका आयोजन 31 जनवरी को होगा और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसमें शामिल होंगे. इसके तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन के उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक समीर मोहंती समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस जोहार यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर इसे सफल कैसे बनाये इस सम्बन्ध मे सभी ने यहां विचार विमर्श किया.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news