सरायकेला: सड़क हादसे में एक की मौत, चाडरी के समीप ट्रक से टकराई थी बाइक

    सरायकेला: सड़क हादसे में एक की मौत, चाडरी के समीप ट्रक से टकराई थी बाइक

    सरायकेला : जिले के कांड्रा थानांतर्गत चाडरी मोड़ से पहले एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी भी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

    एक बच्चा घायल

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक संख्या जे एच 05 ईबी 2808 सरायकेला की ओर से आ रही थी. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या जे एच 06आर 9122 में पीछे से ठोकर मार दी. ट्रक का चक्का पंक्चर हुआ था तथा टायर बदला जा रहा था जिसके कारण ट्रक सड़क किनारे खड़ा था. अंधेरा होने के कारण बाइक सवार खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और पीछे से जा के ठोक दिया जिससे जोरदार टक्कर हुई.

    इस हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान नीमडीह थाना के आदरडीह निवासी कर्णो कुम्भकार के रूप में हुई है. वह वर्तमान में कोलाबिरा स्थित बिरबाँस में किराए के मकान में रहकर रामकृष्णा फोर्जिंग में काम करता था. कांड्रा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है जबकि घायल बच्चे को एमजीएम उचित इलाज के लिए भेजा गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

    रिपोर्ट : विरेन्द्र


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news