बोकारो: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

    बोकारो: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

    बोकारो (BOKARO) : बोकारो से सड़क हादसे की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में एक की मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है. घटना में मृतक की पहचान पेटरबार के चिरवा बेड़ा निवासी रोहित कुमार के रूप में की गई है. इस घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पेटरबार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात बोकारो रेफर कर दिया है. वहीं घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है

    दो मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर

    इस घटना के संबंध में बताया जा है कि रोहित कुमार अपने चचेरी बहनों को तेनुघाट महाविद्यालय में परीक्षा दिलाने ले जा रहा था. वहीं परीक्षा दिलाकर वापस लौटने के दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल से आमने- सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में रोहित कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.

    रिपोर्ट: संजय कुमार 



    Related News