लोहरदगा: परिवार से अलग रह रहे अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    लोहरदगा: परिवार से अलग रह रहे अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा में परिवार से अलग रह रहे अधेड़ ने अपनी झोपड़ी में धोती के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार मृतक रामा उरांव पिछले एक साल से एक झोपड़ी में रह रहा था. इसी बीच उसने आत्महत्या कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

    घर में फंदे से लटका मिला शव

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामा उरांव शराब का सेवन अत्यधिक मात्रा में किया करता था. उसके तीन बेटें है. वह गांव के किनारे एक झोपड़ी बनाकर पिछले एक साल से रह रहा था औऱ अपना लालन-पालन किया करता था. मृतक मूल रूप से भंडरा थाना क्षेत्र के भौरों घसिया टोली निवासी था. इसी बीच जब वह सुबह खेत में काम करने नहीं आया तो लोगों ने इसकी जांच पड़ताल की. तब पाया की रामा उरांव ने अपनी झोपड़ी में धोती के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. जिसके बाद भंडरा पुलिस को मालमे की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. हालांकि रामा उरांव ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं मिली है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news