शहर में ट्रैफ़िक पुलिसिंग को बेहतर बनाने को लेकर हुई बैठक, जानिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को क्या दिए गए निर्देश 

    शहर में ट्रैफ़िक पुलिसिंग को बेहतर बनाने को लेकर हुई बैठक, जानिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को क्या दिए गए निर्देश 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में ट्रैफ़िक पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए प्रभारी ट्रैफ़िक डी.एस.पी कमल किशोर के नेतृत्व में बिस्टुपुर थाना स्थित सभागार में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. जहां ट्रैफ़िक थाना प्रभारियों और ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए.

    हर महीने बैठक करने का निर्देश, जानिए उद्देश्य

    बैठक में शहर के पांच ट्रैफ़िक थानो के प्रभारी और तमाम ट्रैफ़िक पुलिस कर्मी मौजूद रहे. मौके पर प्रभारी ट्रैफ़िक डी.एस.पी कमल किशोर ने कहा कि ट्रैफ़िक विभाग में नई बैच की बहाली हुई है और उन्हें ट्रैफ़िक नियमों के पालन सम्बन्धी निर्देश दिये गए. साथ ही फाइन की वसूली ज्यादातर डिजिटल करेंसी के माध्यम करने का भी निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि तमाम ट्रैफ़िक थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक सप्ताह अपने थाना में एक बैठक का आयोजन कर ट्रैफ़िक पुलिसिंग को ज्यादा बेहतर बनाये.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news