लोहरदगा : नए साल के मौके पर मौसी के घर गया था युवक, अगले दिन पेड़ से झूलता मिला शव

    लोहरदगा : नए साल के मौके पर मौसी के घर गया था युवक, अगले दिन पेड़ से झूलता मिला शव

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को पेड़ से लटका शव बरामद किया. गांव के लोगों ने ही शव की पहचान कर पुलिस को सूचिन किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. 

    मौसी के घर गया था मृतक

    जानकारी के अनुसार युवक अपने मौसी के घर कुडू थाना क्षेत्र के चुंद बरवा टोली में रहता था. लेकिन कल 1 जनवरी होने के कारण वह अपने घर कुडू थाना क्षेत्र के चिताकोनी आया हुआ था. कल पूरे दिन पूरी रात और नव वर्ष की खुशियों में डूबा रहा. लेकिन आज गांव वालों को चिताकोनी के जामुन पेड़ में शव को लटकता हुआ पाया. जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई. वही संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने के मामले को लेकर पुलिस फिलहाल कुछ भी करने को तैयार नहीं है. परिजन ने किसी पर भी संदेह जाहिर नहीं किया है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news