जमशेदपुर: बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा पर विधायक मंगल कालिंदी का तंज, कहा जनता ने बाबूलाल को नकार दिया है

    जमशेदपुर: बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा पर विधायक मंगल कालिंदी का तंज, कहा जनता ने बाबूलाल को नकार दिया है

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर के 6 विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा निकाला. और दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 6 सीट पर बीजेपी का परचम लहराएगा.

    बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा पर मंगल कालिंदी का तंज

    इस संकल्प यात्रा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मंगल कालिंदी ने निशाना साधते हुए कहा कि बाबूलाल की संकल्प यात्रा को लोगों ने फेल कर दिया. बाबूलाल मरांडी ने तो संकल्प पहले ही लिया  था कि मैं कुतुब मीनार से कूद जाऊंगा, लेकिन बीजेपी में नहीं जाऊंगा.

    जनता ने बाबूलाल को नकार दिया है-मंगल कालिंदी

    आज फिर संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं. यह संकल्प यात्रा में कोई भाषण सुनने के लिए सिर्फ चेयर रखी हुई थी, आम जनता ने भी बाबूलाल मरांडी को नाकार दिया है, और बाबूलाल राज्य सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से बीजेपी  डर चुकी है, जिसका नतीजा है कि इस तरफ फ्लॉप संकल्प यात्रा को अपनी कामयाबी मान रहे है.

    रिपोर्ट- रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news