गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियों में जुटा जमशेदपुर जिला प्रशासन, गोपाल मैदान में हुआ परेड रिहर्सल

    गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियों में जुटा जमशेदपुर जिला प्रशासन, गोपाल मैदान में हुआ परेड रिहर्सल

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गई है. इसी के तहत परेड का रिहर्सल बिष्टुपुर गोपाल मैदान में किया जा रहा है. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रिहर्सल का दौर जारी है. वैसे गोपाल मैदान में टुसू मेला का आयोजन के कारण 21 और 22 को गोलमुरी पुलिस लाइन में रिहर्सल किया गया. जबकि सोमवार को गोपाल मैदान में किया गया. मंगलवार को वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम रिहर्सल की प्रक्रिया फुल ड्रेस के साथ किया जाएगा. सोमवार के रिहर्सल में जैप 6, जिला सशस्त्र बल महिला और पुरुष सहायक पुलिस महिला, गृहरक्षा वाहिनी पुरुष  एनसीसी के बॉयज एंड गर्ल्स और सेंट मैरी स्कूल के बैंड पार्टी ने भाग लिया.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news