जमशेदपुर : रेलवे के जमीन में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 26 दुकान और मकान ध्वस्त

    जमशेदपुर : रेलवे के जमीन में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 26 दुकान और मकान ध्वस्त

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : टाटानगर रेलवे लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर रेलवे की जमीन पर बने अवैध मकान और दुकानों को उक्त स्थल से हटाने का काम कर रही है. इसी कड़ी में टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने बुधवार को बागबेड़ा पुलिस और आरपीएफ जवानों की मदद से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इससे ट्रैफिक कॉलोनी सुभाष चौक से लेकर हरहरगुट्टू नाले तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 26 दुकान और मकानों को रेलवे बुलडोजर ने तोड़ दिया.

    विभाग ने दी थी चेतावनी

    बता दें कि रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर सड़क किनारे रहने वालों को हटने की चेतावनी दी थी. इधर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया. क्योंकि कुछ दिनों पूर्व ही आयो डब्ल्यू की टीम ने बागबेड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कब्जे का सर्वे किया था. इससे कभी भी कीताडीह रोड और लाल बिल्डिंग समेत अन्य इलाके में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान चल सकता है. हालांकि इस अभियान के संदर्भ में रेलवे के अधिकारियों ने कुछ भी वोलने से साफ इनकार कर दिया.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news