दुमका केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

    Dumka, Jharkhand
    दुमका केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

    दुमका(DUMKA):  दुमका में  झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दुमका केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, विजय कुमार यादव के न्यायालय में वाद निष्पादन के निमित्त केंद्रीय कारा में संसीमित तीन बंदियों का आवेदन जेल अदालत हेतु समर्पित किया गया था. तीनों बंदियों का समय अवधि कम रहने के कारण आवेदन पर विचार नहीं किया जा सका.

    मौके पर मौजूद 

    इस अवसर पर राकेश कुमार मिश्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, विश्वनाथ भगत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, विजय कुमार यादव, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, सार्थक शर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, श्रीमती परिधि शर्मा न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, सिकंदर मंडल, डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, अंकित कुमार सिंह, रोबिन कुमार, सहायक लीगल डिफेंस काउंसिल तथा न्यायालय कर्मी, काराकर्मी एवं बन्दीगण उपस्थित थे. जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक जागरूकता अंतर्गत उनके अधिकार एवं कानूनी जानकारी के बारे में विस्तार से बताया गया.

    रिपोर्ट: पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news