लोहरदगा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, डीडीसी और एसडीओ सहित कई अधिकारी रहे मौजूद 

    लोहरदगा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, डीडीसी और एसडीओ सहित कई अधिकारी रहे मौजूद 

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : जिला प्रशासन के द्वारा नगर भवन परिसर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया.  इस मौके पर महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की  प्रस्तुती दी. कार्यक्रम में डीडीसी समीरा एस, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नारायण राम, एसडीओ अरविन्द कुमार लाल, डीएलएसए सचिव राजेश कुमार सहित जिले की तमाम महिला पदाधिकारी, पत्रकार और महिला मंडल समूह की बहनें शामिल हुई. 

    अपनी क्षमता समझे माहिलाएं 

    मौके पर एसडीओ ने कहा कि हमारा अस्तित्व महिलाओं की वजह से है, इसलिए हमें इनका सदैव सम्मान करना चाहिए. मौके पर महिला मंडल से जुड़ी महिलाओं ने कई प्रेरक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.  डीडीसी ने कहा कि महिलाओं को सदैव अपनी क्षमता समझनी चाहिए, इस मौके पर जिलेवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देने का कार्य किया.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news