गिरिडीह : बिजली आपूर्ती से तंग आकर स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी  

    गिरिडीह : बिजली आपूर्ती से तंग आकर स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी  

    गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह में आज बिजली की खराब आपूर्ती से तंग आकर आक्रोशित लोगों ने पिछले 24 घंटे में दो बार शहर के व्यस्त रोड काली बाड़ी को जाम किया. गुरूवार के बाद दूसरे दिन शुक्रवार सुबह भी स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया और हेमंत सरकार और सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.

    बता दें कि एक माह पूर्व जेएमएम नेताओं द्वारा गिरिडीह की बिजली आपूर्ती विभाग से वार्ता की गई थी. लेकिन वार्ता करने के बाद भी स्थिति औऱ खराब हो गई. जिस से तंग आ कर आज सुबह से ही स्थायनीय लोगों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया. जिसके कारण सड़क के दोनो ओऱ गाड़ियों की लंबी लाइन भी लग गई. इस दौरान लोग सरकार और सदर विधायक के साथ बिजली बोर्ड के खिलाफ भी जमकर नारे लगाए. जानकारी मिलने के बाद प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी भी आक्रोशित लोगों से वार्ता के लिए पहुंचे और लोगो को समझाने का प्रयास किया. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना था की पिछले सप्ताह दिनों से शहर के इस इलाके में बिजली की हालात सबसे अधिक खराब हुआ है. लेकिन कोई सुध लेने वाला तक नहीं, जबकि सोशल मीडिया में बिजली की खराब हालात को लेकर कई पोस्ट डाले जा रहे है. इसके बाद भी कोई सुन नही रहा. जब प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार ने रोड जाम कर रहे लोगो को समझाया की वो बिजली विभाग से बात कर परेशानी का हल निकलांगे, तो लोगो ने रोड जाम को हटाया.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news