दुमका : तारापीठ से पूजा कर वापस लौट रहा था परिवार, हुई दुर्घटना, एक गंभीर 

    दुमका : तारापीठ से पूजा कर वापस लौट रहा था परिवार, हुई दुर्घटना, एक गंभीर 

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के शिकारीपाड़ा-रामपूरहाट मुख्य मार्ग पर पिनरगड़िया गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में कुन्दन कुमार यादव नामक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. शिकारीपाड़ा पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. घायल की स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे, जो तारापीठ से पूजा कर वापस दुमका जा रहे थे. 

    आधार कार्ड से हुई पहचान

    घायल कुन्दन कुमार यादव (30 वर्ष) के पर्स में आधार कार्ड मिला है. आधार कार्ड के अनुसार वह बिहार के बेगुसराय जिला का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि स्कार्पियो में 5 से 6 लोग सवार थे और घटना के बाद सभी भाग गये. 

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news