दुमका : खुटा बांध में संपन्न हुई राजद की बैठक, राज्य में संगठन मजबूती पर दिया बल

    दुमका : खुटा बांध में संपन्न हुई राजद की बैठक, राज्य में संगठन मजबूती पर दिया बल

    दुमका (DUMKA) : राष्ट्रीय जनता दल की बैठक जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित की अध्यक्षता में खुटा बांध में सम्पन्न हुई. क्रिसमस के मौके पर आयोजित बैठक में राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जिले वासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और प्रदेश प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव के निर्देशानुसार 15 जनवरी तक जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की कमेटियों का गठन कर लेना है. इसके लिए राजद के सभी सक्रिय कार्यकर्ता को संगठन में नए लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया. उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को जामा प्रखंड के तातलोई में वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा. साथ ही 15 जनवरी को जरमुंडी में मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा. प्रदेश सचिव जितेश कुमार दास ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों में राजद का झंडा जरूर लगाएं. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने करने पर बल दिया.

    राजद की ओर देशभर के युवाओं का झुकाव 

    मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव जयकांत जसवाल ने कहा कि राजद ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आज तक सामाजिक न्याय के झंडे को देश में मजबूत करने के लिए कृत संकल्पित है. आने वाले समय में राजद के बिना झारखंड में कोई सरकार नहीं बनेगी. उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी को एक नई दिशा दिया है. देशभर के युवाओं का झुकाव राजद की ओर है. वहीं नगर अध्यक्ष कंचन यादव ने कहा कि 15 जनवरी को नगर क्षेत्र से भाजपा सहित विभिन्न दलों के कार्यकर्ता राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

    बैठक में शामिल रहे कई कार्यकर्ता

    बैठक में दुमका प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राउत, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, रानीश्वर प्रखंड अध्यक्ष जयदेव गोराई, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गृही, संतोष मंडल, ब्रजेश दर्वे, अनिल पंडित, विक्की शर्मा, राकेश देहरी, संजय देहरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news