प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान के लिए मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का उपायुक्त ने किया उदघाटन

    प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान के लिए मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का उपायुक्त ने किया उदघाटन

    देवघऱ (DEOGHAR): ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से देवघर के कुमैठा स्टेडियम में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आज जिला उपायुक्त विशाल सागर और खिलाड़ियों ने गुब्बारे उड़ा कर संयुक्त रूप से किया.

    सभी प्रखंड के बालक-बालिकाओं ने लिया भाग

    15 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला के सभी प्रखंडों के बालक और बालिकाओं की टीम भाग ले रही है. मौके पर उपायुक्त ने बताया की जिला में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है बस जरूरत है उनके प्रतिभा को निखारने की. यह प्रतियोगिता का उद्देश्य यही है की पंचायत स्तर के खिलाड़ी के प्रतिभा को निखार कर उसकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हो सके. इस प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिये किया जाएगा. उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर जिला के वरीय पदाधिकारी सहित खेल पदाधिकारी आदि मौजूद रहे.

    रिपोर्ट. ऋतुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news