देवघर : अवैध लॉटरी का कारोबार करने वाले 2 धंधेबाज गिरफ्तार,  45 बंडल लॉटरी और 15 हज़ार नगद बरामद 

    देवघर : अवैध लॉटरी का कारोबार करने वाले 2 धंधेबाज गिरफ्तार,  45 बंडल लॉटरी और 15 हज़ार नगद बरामद 

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर में अवैध लॉटरी का कारोबार धरल्ले से चल रहा है. यहां लॉटरी के कारोबार पर प्रतिबंध लगा हुआ है. बावजूद इसका धंधा जोरों से फल फूल रहा है. एक गुप्त सूचना के आधार पर मधुपुर थाना की पुलिस ने अवैध लॉटरी के कारोबार करने वाले को धर दबोचा. थाना क्षेत्र के हटिया रोड और सीताराम डालमिया रोड में छापेमारी कर 2 धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. दोनों के द्वारा वृहत पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार किया जा रहा था. गिरफ्तार दोनों के पास से पुलिस ने 45 बंडल लॉटरी और 15 हज़ार नगद बरामद किया है.

    लगातार चलाया जाएगा अभियान

    मामले की जानकारी देते हुए मधुपुर थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा ने बताया कि ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा. ताकि इस तरह का धंधा फलफूल न सके. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्रतिबंधित लॉटरी के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई से अवैध रूप से धंधा करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है.


    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news