बंद पत्थर खदान से 24 घण्टे से लापता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    बंद पत्थर खदान से 24 घण्टे से लापता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड के शहरपुर गांव के एक बंद पत्थर खदान से सोमवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. युवक की पहचान सालबोना गांव निवासी ईश्वर देहरी के रूप में हुई. सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस मौके ओर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. 

    बीते दिन किसी काम से बाहर निकला था युवक

    जानकारी के अनुसार मृतक ईश्वर देहरी बीते दिन सुबह ही किसी काम के सिलसिले में घर से निकला था. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. सोमवार को परिजनों को बंद खदान में एक शव देखे जाने की खबर मिली, परिजन बंद पत्थर खदान पर गए और शव की पहचान ईश्वर देहरी के रूप में की. पुलिस हत्या, आत्महत्या या फिर दुर्घटना तीनों एंगल से जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news