चाईबासा (CHAIBASA) : सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत कुजू नदी के पास बुधवार को एक यात्री बस में आग लग गई. घटना के बाद चालक की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह टाटा से चाईबासा आ रही मां भवानी शंकर नामक बस के इंजन में अचानक आग लग गई. बस से धुआं निकलता देख गाड़ी के चालक बस को रोक दिया. जिसके बाद गाड़ी में सवार सभी यात्री अपना सामान लेकर उतर गया. बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया. जिससे एक बड़ी घटना होते होते टल गई. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
रिपोर्ट : संतोष वर्मा, चाईबासा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

