गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर लाखों रुपए के ब्रांडेड शराब की पेटी की जब्त 

    गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर लाखों रुपए के ब्रांडेड शराब की पेटी की जब्त 

    गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के पचम्बा थाना पुलिस ने पचम्बा के हाई स्कूल रोड स्थित एक घर पर छापेमारी कर करीब 12 पेटी ब्रांडेड शराब जब्त किया. जबकि पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में शामिल धंधेबाज पंकज कुमार राम उर्फ पीटर को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है.

    नकली शराब बनाने के काम में शामिल था आरापी

    पुलिस की माने तो शराब के इस अवैध कारोबार में पंकज के साथ कई और बड़े तस्करो के नाम सामने आए है. फिलहाल पुलिस उन धंधेबाजों तक पहुंचने में जुटी हुई है. लिहाजा, पुलिस ने उन के नाम का खुलासा करने से इंकार कर दिया है. पचम्बा थाना पुलिस ने पंकज राम के घर रेड कर नाईट गर्ल व्हिस्की के बोतल से भरे करीब 12 पेटी जब्त किया. जिसकी कीमत लाखों रुपए में आंका गया है. पुलिस की यह कार्रवाई शनिवार की देर शाम होने का कहा जा रहा है. धंधेबाज पंकज के ठिकाने से शराब की पेटी के साथ नाईट गर्ल व्हिस्की के रेपर भी काफी बड़े पैमाने पर मिले है. ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है. आरोपी पंकज अपने सिंडिकेट के साथ मिलकर नकली शराब बनाने के अवैध कारोबार में शामिल था. फिलहाल, जब्त शराब को जांच किया जा रहा है कि वो असली है नकली.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news