लीगल ऐड डिफेंस कांउसिल की टीम ने धनबाद जेल का किया दौरा, कैदियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

    लीगल ऐड डिफेंस कांउसिल की टीम ने धनबाद जेल का किया दौरा, कैदियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

    धनबाद(DHANBAD) :  मार्च महीने के पहली रविवार को लीगल एंड डिफेंस काउंसिल की तीन सदस्यीय टीम ने धनबाद जेल का दौरा किया. टीम ने जेल में बंद कैदियों की समस्याओं को सुना, वैसे छह कैदियों की पहचान की गई, जिनकी ओर से कोर्ट में पैरवी करने वाला कोई नहीं है. पैरवीकार के अभाव में वह लोग अदालत में अपना पक्ष नहीं रख पा रहे हैं और जेल में बंद है. उन कैदियों की भी जानकारी ली गई, जिन्हें सजा हो चुकी है, परंतु पैसे के अभाव के कारण या अन्य कारणों से उनकी अपील ऊपरी अदालत में दाखिल नहीं हुई है. अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार निताशा बारला ने बताया कि टीम जेल का लगातार दौरा कर रही है. रविवार को मंडल कारा में छह ऐसे बंदी मिले, जिनकी ओर से अदालत में पैरवी करने वाला कोई नहीं है.

    घर के लोग भी नहीं आते मिलने

    उनके घर के लोग भी उनसे मिलने जेल नहीं आ रहे. टीम ने बंदियों को हर संभव निशुल्क कानूनी सुविधा देने का आश्वासन दिया. टीम में  डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल अजय कुमार भट्ट, सहायक लीगल डिफेंस काउंसिल सुमन कुमार पाठक, नीरज गोयल शामिल थे.  जिनके द्वारा बंदियों को विभिन्न कानूनों और सरकार की विभिन्न योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी गई. बंदियों को बताया गया कि कारागार में बंदियों एवं उनके परिवारों का अधिकारों का संरक्षण हो सके, इसके लिए झालसा द्वारा कर्तव्य परियोजना चलाई जा रही है. जिसके तहत बंदियों के परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके पात्रता के अनुसार दिलाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अपनी अहम भूमिका अदा कर रहा है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news