गिरिडीह के देवरी में पानी भरे टब में डूबने से 14 माह की नन्ही जान की, पूरा परिवार सदमे में

    गिरिडीह के देवरी में पानी भरे टब में डूबने से 14 माह की नन्ही जान की, पूरा परिवार सदमे में

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के बेडीडीह गांव में 14 माह की बच्ची मौत के मुंह में समा गई. घटना के बाद परिजनों में मातम छाया, तो गांव भी शोक में डूब गया. 14 माह की दुधमुही बच्ची प्रांजल प्रिया की मौत का कारण सिर्फ एक पानी भरा टब बना. जिसमे वो अपने नटखटी शरारतों के कारण पानी भरे टब में चली गई और खेलने लगी. लेकिन टब में पानी इतना भरा था कि उसमे डूब कर इस दुधमुही बच्ची की मौत हो गई. लेकिन पानी भरे टब में इतना पानी था कि माता-पिता की नजर भी अपनी बेटी प्रंजाल प्रिया के नटखट शरारतों पर नही गया. लिहाजा, उसकी मौत पानी भरे टब में डूबने से हो गया.

    जानकारी के अनुसार बेडोडीह गांव निवासी प्रदीप वर्मा अपने घर पर थे और उनकी पत्नी भी घर में थी. इसी दौरान प्रदीप की 14 माह की बेटी प्रांजल प्रिया खेलते-खेलते पानी भरे टब में चली गई और उसी में डूब गई. जिससे नन्ही सी जान का मौत हो गया. घटना ने पूरे परिवार को सदमा में पहुंचा दिया. इस दौरान पूरे गांव में जिस किसी ने घटना को सुना, हर ग्रामीण प्रदीप वर्मा के घर की ओर दौड़ पड़ा.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news