लोहरदगा में होगा 75 फीट का रावण दहन, भीड़ को देखते हुए किया गया है सुरक्षा का पुख्ता इंतज़ाम

    लोहरदगा में होगा 75 फीट का रावण दहन, भीड़ को देखते हुए किया गया है सुरक्षा का पुख्ता इंतज़ाम

    लोहरदगा(LOHARDAGA):लोहरदगा के बदला रोड मैदान में 75 फीट का रावण दहन की तैयारी पूरी कर ली गई है.इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया है. वहीं मेले में होनेवाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है. बताया दें  कि केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से रावण दहन कार्यक्रम और मेला का आयोजन किया जा रहा है. केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया की 75 फीट का रावण और आतिशबाजी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा. इसके अलावा कुंभकरण और मेघनाथ भी दहन होंगे.

    रिपोर्ट-गौतम लेनिन



    Related News