दुमका में जल्द बन कर तैयार होगी 191 किलोमीटर लंबी सड़क, लोगों को कच्चे-पक्के सड़कों से मिलेगा निजात

    दुमका में जल्द बन कर तैयार होगी 191 किलोमीटर लंबी सड़क, लोगों को कच्चे-पक्के सड़कों से मिलेगा निजात

    दुमका (DUMKA) : आगामी वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दुमका लोकसभा क्षेत्र में 191 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा. इसके तहत कुल 21 सड़कें बनाई जाएगी. केंद्र सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है. दरअसल, दुमका सांसद सुनील सोरेन ने गांव को मुख्य सड़क को जोड़ने वाली इन सड़कों को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था जिस पर ग्रामीण विकास विभाग ने मुहर लगाई दी है. सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को काफी फायदा होगा. लोगों को आवागमन में जो परेशानी हो रही है वह दूर होगी.  कुल मिलाकर दुमका के विकास में यह सहायक साबित होगा. इसके लिए सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को धन्यवाद दिया है.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news