टीएनपी डेस्क(TNP DESK): जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर इतना व्यस्त रहते हैं कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी पाते. जिसका नतीजा सिरदर्द, चक्कर, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं, और कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि अस्पताल तक जाना पड़ है. इसलिए इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार उपाय, जिनसे आप खुद को फिट और तरोताजा रख सकते हैं.
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
गर्मियों में शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत पानी की होती है. दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं. अगर आप ज्यादा समय बाहर बिताते हैं या आपको ज्यादा पसीना आता है, तो 12-15 गिलास तक पानी पीना चाहिए. कोशिश करें कि हर 1-2 घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, भले ही प्यास महसूस न या फिर ना हो.
नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करें
गर्मी से राहत पाने के लिए नींबू पानी और नारियल पानी बेहद फायदेमंद होते हैं. ये शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी देता हैं साथ ही शरीर में पानी और नमक के संतुलन को बनाए रखता है. दिन में एक या दो बार इनका सेवन करना आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है.
हाइड्रेटिंग फूड्स को डाइट में शामिल करें
तरबूज, खीरा, ककड़ी, संतरा और अनानास जैसे फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है. ये न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखते हैं बल्कि ऊर्जा भी देते हैं. इसके अलावा बिना चीनी वाले ताजे फलों का रस भी अच्छा विकल्प है.
धूप से बचाव करें
अगर आपको तेज धूप में बाहर निकलना पड़ता है, तो सिर को ढककर रखें. टोपी, स्कार्फ या छाते का इस्तेमाल जरूर करें. सीधी धूप शरीर के तापमान को तेजी से बढ़ाती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा और बढ़ जाता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


