शाम होते ही आपके घर में भी आने लगते है कीड़े, तो ऐसे करें उनका सफाया

    शाम होते ही आपके घर में भी आने लगते है कीड़े, तो ऐसे करें उनका सफाया

    TNP DESK:- अधिकांश घरों मे ऐसा होता है की शाम के वक़्त जब हम अपने घरों में लाइट जलाते है तो ढेरों कीड़े मकौड़े अंदर आने लगते है. जिसके कारण हमें  काफी परेशानी होती  है. अब आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको इस खबर मे बताने जा रहे है कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिससे आपको इस परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा. तो आइए जानते है उन घरेलू उपायों के बारे में.

    लौंग का तेल : लौंग के तेल का इस्तेमाल करके आप आसानी से कीड़ों को अपने घर से दूर रख सकते है. इस तेल को एक बोतल में डालकर कर खिड़की और दरवाजे में स्प्रे कर सकते है. क्योंकि इस तेल के महक से कीड़े-मकौड़े दूर भागते है.

    तुलसी का पौधा: तुलसी का पौधा घर के आस पास लगाने से कीड़े मकौड़े घर के नजदीक नहीं आते है. तुलसी के पौधे से एक प्राकृतिक खुशबू निकलती है जो कीड़ों को आस पास नहीं आने देती है.

    नीम का तेल : नीम के तेल का इस्तेमाल आप शाम के समय घर के बाहर वाले इलाके में दीपक जलाने में कर सकते है. क्योंकि नीम की खुशबू एक तरह से कीटनाशक दवाई की तरह काम करता है. इससे आपके घर के अंदर कीड़े-मकौड़े नहीं आ सकेंगे.

    पीले रंग की लाइट : अधिकांश घरों मे अब लोग सफेद रंग के लाइट को रखते है. लेकिन, अगर आप घर मे पीले रंग की लाइट जलाएंगे तो इससे कीड़े बिल्कुल भी आपके घर या लाइट की तरफ आकर्षित नहीं होंगे. क्योंकि पीले रंग की लाइट की रोशनी में कीड़ों को कम नजर आता है.

    हवन सामग्री:  हवन की सामग्री मेम कई तरह की  लकड़ियां शामिल रहती है, जिसे अगर हम घर के हर कोने मे लटका देंगे तो उससे कीड़े मकौड़े घर में प्रवेश नहीं करेंगे.

    इन घरेलू तरीकों  का इस्तेमाल करके आपभी खुद को शाम के समय कीड़े मकौड़े के आतंक से बच सकते है. क्योंकि इन चीजों का कोई भी  बुरा असर नहीं होता  है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news