बाप रे! मोबाइल पर मैच देख रहा था नाबालिग , विकेट गिरने पर चिल्लाया तो दोस्त ने कर दिया खौफनाक कांड

    Hajipur, Bihar
    बाप रे! मोबाइल पर मैच देख रहा था नाबालिग , विकेट गिरने पर चिल्लाया तो दोस्त ने कर दिया खौफनाक कांड

    हाजीपुर(HAJIPUR):बिहार के हाजीपुर के महनार थाना क्षेत्र में रविवार शाम T20 फाइनल मैच देखना किशोर को भारी पड़ गया फाइनल मैच देखने के दौरान ही किशोर की हत्या कर दी गई. बताया गया घटना को अंजाम कोई और नहीं दोस्त ने दिया है.जानकारी के मुताबिक किशोर की पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था जिसे अस्पताल ले जाने के दौरान ही मौत हो गई है.घटना  के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पुलिस पहुंची शव को अपने कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है.

    पढ़े पूरा मामला

    बताया गया कि मोबाइल पर क्रिकेट मैच देखने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद एक 17 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.जानकारी के अनुसार कुछ युवक भारत-न्यूजीलैंड टी-20 फाइनल मैच देख रहे थे. मैच के दौरान भारत का एक विकेट गिरने पर एक किशोर ने जोर से हल्ला किया जिससे दूसरे युवक को गुस्सा आ गया.दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो मारपीट में तब्दील हो गई.

    ज़मीन पर पटककर  हत्या

     विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने 17 वर्षीय कुदन कुमार को जमीन पर पटक दिया और उसके सिर पर गंभीर प्रहार किया. हमले में कुदन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुदन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर नाजुक स्थिति रहने पर डॉक्टरों ने उसे PMCH भेजा गया लेकिन पटना ले जाते समय रास्ते में ही कुदन कि मौत हो गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news