उमस वाली गर्मी से कोयलांचल वासियों को राहत, गरज के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश

    Dhanbad, Jharkhand
    उमस वाली गर्मी से कोयलांचल वासियों को राहत, गरज के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद में हल्के गरजना के साथ तेज झमाझम बारिश हुईं।बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिला.बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आयी.मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है.

    उमस वाली गर्मी से राहत

     आज दिन भर धूप आता जाता रहा. दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे.जिसके बाद हल्का गरजना शुरू हो गया.4 बजे करीब छिटपुट बारिश शुरू हुईं और फिर देखते ही देखते तेज झमाझम बारिश होने लगी।कई राहगीर बारिश से बचाव के लिए छाता लेकर निकले।कई राहगीर बारिश से बचने के लिए इधर उधर ठिकाना भी तलाशते रहे.

    मार्च में ही सताने लगी है गरमी

    अभी मार्च का महीना है और अभी से ही धनबाद में भीषण गर्मी महसूस होने लगी है. ऐसे में यह बारिश लोगों को गर्मी से राहत देने वाली बारिश साबित हुई है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news