धनबाद के बलियापुर में बाइक-पिकअप भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

    धनबाद (DHANBAD) : बलियापुर थाना क्षेत्र के आमझोर में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां बाइक और पिकअप वैन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 17 वर्षीय शुभम महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक रोहित कुमार और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

    गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

    घटना इतनी तेज थी कि बाइक कई मीटर दूर तक घिसट गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए.जानकारी के मुताबिक शुभम् पुटकी के रहने वाले थे और अपने मामा के घर प्रधानघंटा से लौट रहे थे. वे घर जाने के लिए निकले ही थे कि आमझोर पहुंचते-पहुंचते सामने से आ रही पिकअप वैन से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

    परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

    रोहित कुमार की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. वहीं पिकअप चालक का इलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. घटना के बाद शुभम् के घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है. उधर पुलिस ने पिकअप वैन और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    रिपोर्ट - नीरज कुमार 

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news