निरसा में मजदूरों ने फॉर लेबर कोड कानून के खिलाफ किया प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

    निरसा में मजदूरों ने फॉर लेबर कोड कानून के खिलाफ किया प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

    निरसा (NIRSA): कुमारधुबी कोलयरी में कॉल इंडिया के मजदूर संगठन ने फॉर लेबर कोड कानून के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. मजदूरों ने हाथों में बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना रोष जताया. प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में मजदूर मौजूद थे, जिन्होंने सरकार के इस नए कानून को मजदूर विरोधी बताया.

    मजदूर नेता रामजी यादव ने कहा कि पूरे देश में यह फॉर लेबर कोड लागू हो चुका है, लेकिन यह कानून मजदूरों के लिए गंभीर खतरा है. उनका कहना था कि इसे मजदूर वर्ग के ऊपर थोपा गया है और इसे ‘काला कानून’ माना जा सकता है. रामजी यादव ने आगे कहा कि यह कानून मजदूरों की स्वतंत्रता को सीमित करता है और उन्हें गुलामी के मार्ग पर धकेल सकता है.

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार फॉर लेबर कोड को वापस नहीं लेती है, तो मजदूर देशभर में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे. रामजी यादव ने कहा कि उनका संगठन इस कानून को कभी स्वीकार नहीं करेगा और मजदूर अपनी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे. प्रदर्शन में उपस्थित मजदूरों ने भी सरकार से आग्रह किया कि मजदूर हितों की अनदेखी न की जाए और कानून को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए. यह प्रदर्शन पूरे देश में मजदूरों के बीच बढ़ती नाराज़गी का प्रतीक माना जा रहा है.
    रिपोर्ट : नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news