कौन है प्रभात जिसका विक्रम शर्मा मर्डर केस में आ रहा है नाम, क्यों बार-बार जमशेदपुर के मानगो से जुड़ रहा है तार, पढ़िये

    Who is Prabhat, whose name is coming up in the Vikram Sharma murder case? Why are the links repeatedly being linked to Mango in Jamshedpur? Read on।

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की 13 फरवरी को उत्तराखंड के देहरादून में हत्या कर दी गई.जिसके बाद ये मामला अब लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. रोजाना इसमे अलग-अलग खबरें देखने सुनने को मिल रही है.पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस इसे परिवार और जमीन से जोड़ कर भी देख रही है, तो वहीं दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह को केंद्र में रख कर भी जांच आगे बढ़ रही है. हालांकी विक्रम शर्मा हत्याकांड के तार बार-बार जमशेदपुर कि मानगो और बागबेड़ा क्षेत्र के अगल बगल ही घूम रहा है.विक्रम शर्मा हत्याकांड में प्रभात नाम के एक सन्दिग्ध की चर्चा बार-बार हो रही है जो अब फरार है.

    कौन है प्रभात पढ़िये

    सुत्रों से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक प्रभात वही व्यक्ति है जिसका विक्रम शर्मा से लम्बे समय से विवाद चल रहा था.दरअसल विक्रम शर्मा का अरविंद शर्मा नाम के व्यक्ति से दुश्मनी थी लेकिन प्रभात ने उसको अपने घर में पनाह दी थी ये बात विक्रम शर्मा को नागवार गुजरी और उसने प्रभात के कई कारोबार को ठप करवा दिया, तो वही बैचिंग प्लांट भी बंद करा दिया.जिससे प्रभात को हर महीने दो से चार लाख की आय हो रही थी.इस बात से प्रभात काफी नाराज चल रहा था. सूत्र बता रहे है इस खुन्नस की वजह से ही प्रभात नाम के संदिग्घ व्यक्ति ने विक्रम शर्मा को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची हो.

    फरार प्रभात की तलाश में जुटी है पुलिस

    फिलहाल विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद जमशेदपुर के मानगो में रहने वाला संदिग्घ प्रभात फरार चल रहा है. देहरादून पुलिस लगातार उसको पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. देहरादून पुलिस जमशेदपुर पुलिस के संपर्क में है ताकी प्रभात से जुडी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिल सके.हलांकी अब तक पुलिस विक्रम शर्मा के छोटे भाई अरविंद शर्मा से पूछताछ कर रही है. वही बनारस में विक्रम शर्मा हत्याकांड से जुड़े दो शूटरों के आत्म समर्पण पर अब तक पुलिस ने आधिकारिक बयान  नहीं दिया यानि पुष्टि नहीं की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news