Weather Alert:झारखंड से ठंड की विदाई लगभग पूरी, आज राजधानी समेत कोल्हान के लोगों का छूटेगा पसीना

    Weather Alert:झारखंड से ठंड की विदाई लगभग पूरी, आज राजधानी समेत कोल्हान के लोगों का छूटेगा पसीना

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):10 दिन पहले तक जहां झारखंड की राजधानी रांची और कुछ इलाकों में तापमान माइनस डिग्री में रिकॉर्ड किया जा रहा था तो वहीं अब बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. गुमला की बात की जाए तो यहां का तापमान जीरो से एक डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था लेकिन अब यहां का तापमान 8 डिग्री 9 डिग्री के बीच पहुंच चुका है.वही झारखंड के अधिकाशं जिलों का तापमान 10 से 12 डिग्री दर्ज किया जा रहा है. इससे अंदाजा लगा सकते है कि अब झारखंड से लगभग ठंड की विदाई पूरी हो चुकी है.

    24 घंटे के दौरान लोगों को हुआ गर्मी का एहसास

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलों का मौसम सुष्क रहा. हालांकी कुछ जिलों में आंशिक बादल देखने को मिले, लेकिन बारिश नहीं हुई.हालांकी मौसम विभाग की ओर से अगले 5 दिनों तक झारखंड में बादल के साथ हल्की फुल्की बारिश की संभावना जतायी गई थी लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला.वही तापमान में एक दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ.

    पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

    वही आज यानी सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों का मौसम सुष्क रहेगा जहां हल्के फुल्के बादल कहीं कहीं दिखायी दे सकते है लेकिन अधिकांश जिलों में अच्छी खासी धूप देखने को मिलेगी. जिससे ठंड कोहरा से राहत मिलेगी तो वही लोगों को गर्मी का एहसास होगा. खासकर कोल्हान प्रमंडल के जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला में लोगों का पसीना छूट सकता है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जा सकता है.



    Related News