Weather Alert:झारखंड में मौसम पर बड़ा अलर्ट, अगले 4 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट 

    Weather Alert:झारखंड में मौसम पर बड़ा अलर्ट, अगले 4 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मौसम ने फिर करवट ले ली है.अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात देखने को मिल सकता है.मौसम विभाग लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है.राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. पाकुड़ जिले के पाकुरिया में सबसे अधिक 10 मिमी बारिश हुई, जबकि गुमला और बिशुनपुर में 4-4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.राजधानी रांची में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे मौसम अचानक बदल गया.

    पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

    IMD के अनुसार 19 मई यानी आज पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है.रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, धनबाद समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.इन इलाकों में तेज आंधी और ठनका गिरने की आशंका अधिक जताई गई है.मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 20 मई को भी कई जिलों में बारिश जारी रह सकती है.वहीं 21 से 24 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.



    Related News