विधानसभा परिसर में भगवान बिरसा मुंडा को गई श्रद्धांजलि, अध्यक्ष ने किया बिरसा मुंडा को याद

    विधानसभा परिसर में भगवान बिरसा मुंडा को गई श्रद्धांजलि, अध्यक्ष ने किया बिरसा मुंडा को याद

    रांची(RANCHI): धरतीआबा के नाम से जिन्हें जाना जाता है भगवान बिरसा मुंडा की आज 124वीं शहादत दिवस है. इसे लेकर बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर तमाम लोगो ने जा कर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. साथ ही कई जगहों पर   कार्यकर्म भी आयोजित किए गए है. वहीं इसी कड़ी में झारखंड़ के विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विधानसभा परिसर में धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा को याद कर उनकी पुण्यतिथि पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. 
    विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कहा कि धरतीआबा बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे. हमें गर्व है कि हम उसी राज्य के रैयत है जहाँ उनका जन्म हुआ.उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा अपने संघर्ष तथा नेतृत्व क्षमता के बूते अल्पायु में ही इस प्रांत से जन अधिकार की लड़ाई लड़ी और देश की स्वतन्त्रता के लिए संघर्ष करते हुए रांची के कारावास में आज के दिन उनकी देहांत हो गया. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष को पुरा झारखंड याद करेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारी धरतीआबा बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर मैं समस्त झारखंड वासियों एवं झारखण्ड विधान सभा की ओर से उन्हें नमन करता हूँ.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news