सरायकेला के राजनगर में दर्दनाक सड़क हादसा,बाइक की टक्कर से दादी की दर्दनाक मौत, पोती गंभीर रूप से घायल

    Tragic road accident in Rajnagar, Seraikela; grandmother tragically dies after being hit by a bike |सरायकेला के राजनगर में दर्दनाक सड़क हादसा,बाइक की टक्कर से दादी की दर्दनाक मौत, पोती गंभीर रूप से घायल

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला के राजनगर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई.वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. पुरा मामला कोलाबाडिया गांव है जहां तारू दास नाम की महिला की सड़क दुर्घटना कि शिकार हो गई.जिसकी टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. वही पोती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके इलाज सदर अस्पताल सरायकेला में चल रहा है.

    बाइक की टक्कर में महिला की मौत

    मिली जानकारी के अनुसार शनिवार इवनिंग वॉक के दौरान सड़क हादसा हुआ.जहां तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे चल रही दादी और पोती को जोरदार टक्कर मार दी. कोलाबाडिया निवासी तारु दास (60वर्ष) अपनी पोती नेहा दास (12वर्ष ) के साथ सड़क किनारे टहल रही थी. इसी दौरान छेलकानी की ओर से आ रही एक बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

    घायल बच्ची का अस्पताल में चल रहा है इलाज

    घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तारु दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया.जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.वहीं पोती नेहा दास का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बाइक चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल



    Related News