गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँजा रांची का ये इलाका, अज्ञात अपराधियों ने घर को निशाना बनाकर दागी गोलियां

    झारखंड की राजधानी रांची के खलारी प्रखंड स्थित मैक्लुस्कीगंज इलाके में गुरुवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ मुंडाधौड़ा गांव की है, जहां सुबह करीब छह बजे नसीम खान के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं.

    गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँजा रांची का ये इलाका, अज्ञात अपराधियों ने घर को निशाना बनाकर दागी गोलियां

    रांची (RANCHI): झारखंड की राजधानी रांची के खलारी प्रखंड स्थित मैक्लुस्कीगंज इलाके में गुरुवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ मुंडाधौड़ा गांव की है, जहां सुबह करीब छह बजे नसीम खान के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं.

    मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे. उन्होंने घर के बाहर करीब चार राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. फायरिंग के दौरान बदमाशों ने धमकी भी दी कि “पैसा नहीं दोगे तो ऐसा ही होता रहेगा,” जिससे इस घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है.

    पीड़ित नसीम खान, जो पेशे से ड्राइवर हैं, ने बताया कि उनका किसी से कोई पुराना विवाद नहीं है. अचानक हुई इस घटना के बाद उनके परिवार में भय का माहौल है और सभी लोग सहमे हुए हैं.

    घटना की सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी आर.एन. चौधरी और थाना प्रभारी धनंजय बैठा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की सटीक वजह का पता लगाया जा सके.

    फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news