गिरिडीह बगोदर के जंगल में हिरण का शव मिलने से सनसनी, जंगली जानवरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

    गिरिडीह बगोदर के जंगल में हिरण का शव मिलने से सनसनी, जंगली जानवरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

    गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के जंगलों में इन दिनों वन्य जीव असुरक्षित नजर आ रहे है.शिकारियों की सक्रियता के कारण हिरण समेत अन्य वन्य प्राणियों की जान खतरे में पड़ गई है.ताजा मामला बगोदर के अटका स्थित बूढ़ाचांच जंगल से सामने आया है, जहां शिकारियों द्वारा एक मादा हिरण को घायल कर दिया गया.गंभीर रूप से घायल हिरण की बाद में मौत हो गई.हिरण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

    वन विभाग मामले की जांच कर रहा है

    ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी.सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव को दफना दिया गया.वनपाल अंशु पांडे ने बताया कि जंगल में हिरण का शव मिला है.पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया है.वन विभाग मामले की जांच कर रहा है और दोषियों की पहचान में जुट गया है.जल्द ही आरोपियों की पहचान कर वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

    वन विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप

    इस घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है. अब देखना होगा कि जंगल में रहने वाले वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए विभाग क्या कदम उठाता है और हिरण का शिकार करने वाले दोषियों के खिलाफ कब तक कार्रवाई होती है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक



    Related News