खेल मंत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले मलखंब खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    खेल मंत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले मलखंब खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    रांची(RANCHI): झारखंड के खेल मंत्री हफीजूल हसन अंसारी ने हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले झारखंड राज्य मलखंब टीम के सभी सदस्यों को रविवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. 4 से 13 जून तक हुई इस प्रतियोगिता में झारखंड से 6 बालक, 6 बालिका, 2 प्रशिक्षक, एक टीम प्रबंधक और एक तकनिकी पदाधिकारी ने भाग लिया था. 

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड मलखंब टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को अपने आवास पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी. मौके पर मंत्री ने कहा कि इस वर्ष मलखंब विभागीय कैलेंडर में शामिल की जाएगी एवं नियमित अभ्यास के लिए जल्द से जल्द झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन को सभागार उपलब्ध करा दी जाएगी. 

    खेल मंत्री का किया गया स्वागत 

    मंत्री का स्वागत झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा एवं राज्य मलखंब संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष फैज रहमान ने किया. अजय झा ने झारखंड में मलखंब के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी मंत्री हफीजूल हसन को दी. उपाध्यक्ष रहमान ने खेलों इंडिया में अच्छा प्रदर्शन करने पर सभी खिलाड़ियों एवं संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी.

    प्रतियोगिता में इन सदस्यों ने भाग लिया था
    बालक वर्ग: निखिल कुमार (कप्तान) , रॉकी कुमार (उपकप्तान), जीतेश कुमार , राकेश नायक, विकास कुमार, आकाश कुमार, 
    प्रशिक्षक: संजय कुमार
    बालिका वर्ग: रशिम कुमारी (कप्तान), अनुशिखा कुमारी (उपकप्तान), खुशी कर्मकार, मनीता उरांव, सिम्पी कुमारी, रिया कुमारी 
    प्रशिक्षक: विवेक कुमार
    टीम प्रबंधक: कुश कुमार साहू

    रिपोर्ट: नीरज कुमार, रांची डेस्क  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news