गढ़वा में रफ्तार का कहर, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने दो को कुचला, दो की दर्दनाक मौत

    गढ़वा में रफ्तार का कहर, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने दो को कुचला, दो की दर्दनाक मौत

    गढ़वा(GARHWA): गढ़वा में तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला जहाँ अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचल दिया जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई.पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के महुलिया पंचायत की है. मिली जानकारी के अनुसार, महुलिया पंचायत निवासी राहुल चौधरी, नंदलाल राम, दोनों महुलिया स्कूल के पास अपनी लूना मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे.इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

     रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने दो को कुचला

     टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नंदलाल राम को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया.हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया.स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

     फरार ट्रैक्टर चालक को खोज रही है पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों ने बताया कि दोनों युवक उनके ही गांव के निवासी थे और स्कूल के पास खड़े थे, तभी ट्रैक्टर ने आकर टक्कर मार दी, जिससे दोनों की जान चली गई. फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है.इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है.

    रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार



    Related News