छतीसगढ़ के नाबालिग को ब्लैकमेल करने वाला सिमडेगा से गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

    छतीसगढ़ के नाबालिग को ब्लैकमेल करने वाला सिमडेगा से गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

    सिमडेगा(SIMDEGA): जिला के प्रिंस चौक निवासी राहुल प्रसाद को छतीसगढ़ पुलिस ने उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, राहुल पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 232/2022 धारा 354(क), 506(बी), 509(ख) भा.द.वि. 67(बी) आई.टी. एक्ट एवं 11 सहपठित 12 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर, उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

    क्या है पूरा मामला

    राहुल ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से संपर्क किया. जिसके बाद राहुल ने उस नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगा. मिली जानकारी के अनुसार राहुल नाबालिग को पिछले एक साल से धमकी दे रहा था. इससे तंग आकर लड़की छतीसगढ़ के जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस थाना में दिनांक 15.07.2022 को मामला दर्ज करवायी.

    ये भी देखें:

    शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण पढ़ाई से दूर हो रहे बच्चे, परेशान अभिभावकों ने किया हंगामा

    2021 में हुआ था संपर्क

    नाबालिग ने दर्ज एफआईआर में बताया है कि दोनों इंस्टाग्राम के माध्यम से 2021 में मिले. जिसके बाद राहुल ने उसका जबरदस्ती अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा. एफआईआर पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस ने आरोपी राहुल को उसके निवास स्थान सिमडेगा से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुल्म कबूल कर लिया है और उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है. जिसके बाद आरोपी 24 वर्षीय राहुल प्रसाद को  गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

    रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news