सरायकेला:आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के 7 वार्डों के परिणाम घोषित, विजयी प्रत्याशियों में खुशी

    Saraikela, Jharkhand
    सरायकेला:आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के 7 वार्डों के परिणाम घोषित, विजयी प्रत्याशियों में खुशी

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के तहत मतगणना जारी है. इसी क्रम में सात वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए है. परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया.

    आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के 7 वार्डों के परिणाम घोषित

    घोषित परिणाम के अनुसार वार्ड संख्या 1 से वनमाली महतो ने जीत दर्ज की है. वार्ड संख्या 2 से सुप्रिया महतो विजयी रहीं.वार्ड संख्या 3 से पिंकी चौधरी ने बाजी मारी. वार्ड संख्या 4 से शुभम् पांडेय चुनाव जीतने में सफल रहे। वहीं वार्ड संख्या 5 से विनीता कुमारी ने जीत हासिल की.वार्ड संख्या 6 से धनंजय गुप्ता विजयी घोषित किए गए, जबकि वार्ड संख्या 7 से परितोष बैज ने जीत दर्ज की है.

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    मतगणना स्थल के बाहर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटी रही. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.शेष वार्डों के परिणाम आने की प्रक्रिया जारी है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news