जिस बेटे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाया गया, आज उसकी मौत की खबर से सदमे में रांची

    जिस बेटे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाया गया, आज उसकी मौत की खबर से सदमे में रांची

    रांची(RANCHI): रांची के प्रसिद्ध कारोबारी की मौत से राजधानी में गम का माहौल है. हर कोई सोच रहा है आखिर कैसे लव भाटिया की मौत हो गई. इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है. आज उस दिन को भी लोग याद कर रहे है जब अपराधियों के चंगुल से 15 साल पहले इस बेटे को छुड़ा कर पुलिस वापस लेकर आई थी. आखिर कैसे इस बेटे की मौत हुई. इसकी तफतीश में पुलिस जुटी है. और मौत की सच्चाई क्या है इसे पता लगाने की कोशिश कर रही है.

    दरअसल गुरुवार की दोपहर तीन बजे अचानक लव भाटिया की तबीयत बिगड़ी. जिसके बाद उन्हे रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस बीच बताया जा रहा है कि लव भाटिया की मौत  जहरीला पदार्थ खाने से हुई है. हलाकी इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. अब पूरे मामले की तफतीश में पुलिस जुटी है. आखिर मौत की असली वजह क्या है.

    जैसे ही मौत की खबर शहर के लोगों को मिली. अस्पताल में भीड़ जुट गई. इस बेटे की मौत की वजह जानने के लिए हर कोई जानना चाह रहा है. आखिर क्या वजह है जिससे उन्होंने यह कदम उठाया है.फिलहाल परिवार की ओर से भी इस पूरे घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. जिससे साफ हो सके की मौत की वजह क्या है. और पूरा घटना क्रम से पर्दा उठ सके. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरी सच्चाई सामने आसकती है.  

    बता दे कि लव भाटिया का नाम करीब 15 साल पहले उस समय सुर्खियों में आया था, जब उनका अपहरण कर लिया गया था. वर्ष 2009 में वे मेन रोड स्थित पंजाब स्वीट हाउस बंद कर रात में घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने रास्ते से उनका अपहरण कर लिया था. इस मामले में उनके पिता आशीष भाटिया ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उस घटना ने उस समय पूरे रांची शहर को हिला कर रख दिया था. तत्कालीन एसएसपी प्रवीण सिंह ने एनकाउंटर कर हजारीबाग में बड़े वारदात के बाद उन्हें सकुशल बरामद किया था. 

    अब एक बार फिर लव भाटिया का नाम अचानक हुई मौत के कारण चर्चा में है. इस दुखद खबर के बाद शहर के कई व्यापारी, सामाजिक लोग और परिचित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं                

     



    Related News