कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जा रही भाजपा महिला मोर्चा को पुलिस ने रोका, बने धक्का मुक्की जैसे हालत, देखिए वीडियो

    कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जा रही भाजपा महिला मोर्चा को पुलिस ने रोका, बने धक्का मुक्की जैसे हालत, देखिए वीडियो

    रांची (RANCHI) : कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को अपशब्द कहे जाने के विरोध में आज राजधानी रांची में भाजपा महिला मोर्चा, रांची महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा रांची स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय घेराव कार्यक्रम की शुरुआत कि गई थी. यहाँ बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरे और हाथों में कांग्रेस के द्वारा प्रधानमंत्री की माता को अपशब्द कहे जाने के विरोध में बैनर और तख्तियां लेकर रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिएm पहुंचे थे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली थी. यहाँ भाजपा के कार्यकर्ता, खासकर महिलाओं ने काँग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना जत्था लेकर आगे बढ़ रहीं थी.

    हालांकि प्रशासन के द्वारा कांग्रेस कार्यालय के बाहर ही बैरीकेडिंग लगाकर उन्हें जब रोकने का प्रयास किया गया, तो लोगों का प्रदर्शन तेज हो गया. इस घेराव कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हल्की धक्का मुक्की भी देखने को मिली.

    वहीं बैरीकेडिंग के दूसरे तरफ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर से कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही जो भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के घेराव के विरोध में स्वर बुलंद करती नजर आई. साथ ही केंद्र सरकार पर वोट चोरी करने कि भी काँग्रेस महिला मोर्चा की औरतों ने कही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news