अब पुलिस वालों की होगी live tracking , भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की कोशिश

    अब पुलिस वालों की होगी live tracking , भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की कोशिश

    झारखंड (JHARKHAND): झारखंड में हो रहे भ्रष्टाचार कर खबरे आए दिन देखने को मिलती ही रहती है. और इसका कारण खुद प्रशासन है. अक्सर देखा जाता है की पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मी तो रहते है लेकिन थाने के बड़े साहब अक्सर अपनी ड्यूटी से या तो गायब रहते हुए नजर आए या लेट से ड्यूटी में पहुंचे. और यही कारण है की राज्य में अपराध तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन अब झारखंड पुलिस अपनी सक्रियता दिखाते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है. भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार अब पुलिसकर्मियों की लाइव ट्रैकिंग (LIVE TRACKING) शुरू करने जा रही है. यह कदम मुख्य रूप से उनके लिए है जो धरातल में रहकर ड्यूटी करते है जैसे फील्ड ड्यूटी पर तैनात जवान और गश्ती दल

    झारखंड पुलिस अब लाइव ट्रैकिंग की मदद से पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर नजर रखेगी क्योंकि अक्सर यह शिकायातें आती है की घटना होने के कई घंटों बाद गश्ती की टीम घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है. Live Tracking System के जरिए हेडक्वार्टर से ही यह देखा जा सकेगा कि कौन सा पुलिककर्मी इस वक्त कहाँ तैनात है.

    कैसे काम करेगी लाइव ट्रैकिंग सिस्टम

    1. पुलिककर्मियों के सरकारी मोबाईल फोन या उनके मौजूद वायरलेस सेट को GPS से लैस किया जाएगा
    2. हर गश्ती दल के लिए एक निश्चित इलाका तय होगा जिससे अगर कोई भी पुलिस कर्मी ड्यूटी से बाहर जाता है तो इसकी खबर तुरंत कंट्रोल रूम को मिलेगी.
    3. गश्ती दल की गाड़ियों का लाइव लोकेशन हर पल ट्रैक होगा जिसके तहत पीसीआर वैन और बाइक दस्ता को हर पल ट्रैक किया जा सकता है की कौन सी गश्ती टीम कहाँ जा रही है.

    झारखंड सरकार का यह कदम पारदर्शिता को दर्शाता है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का है.  लेकिन यहाँ सवाल यह भी उठता है की क्या इस प्रणाली के आ जाने से भ्रष्टाचार पर पूरी तरीके से रोक लग सकता है?



    Related News