एक कंपनी, एक शहर और एक सपना, Tata Steel ने बदली जमशेदपुर की तकदीर

    एक कंपनी, एक शहर और एक सपना, Tata Steel ने बदली जमशेदपुर की तकदीर

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):Tata Steel एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी है, जो 100 से ज्यादा देशों में अपना बिजनेस बहुत ही सफलता के साथ कर रही है, लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं था. इसके पीछे जमशेदजी नसरवानजी टाटा की कड़ी मेहनत और एक दूरदर्शी सोच थी, जिसकी शुरुआत उन्होंने एक मजबूत विजन के साथ की थी.टाटा स्टील, जिसे पहले TISCO के नाम से जाना जाता था, दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनियों में से एक है.इसी वजह से लौहनगरी जमशेदपुर को भी विश्व पटल पर एक अलग पहचान मिली है. इसका पूरा श्रेय जमशेदजी नसरवानजी टाटा और Tata Steel को ही जाता है.आज जमशेदपुर को दुनिया के सभी लोग जानते है और यह शहर विश्व स्तर पर अपनी अलग चमक बनाए हुए है.इसके पीछे टाटा स्टील का बहुत बड़ा योगदान रहा है.

    एक कंपनी, एक शहर और एक सपना

    जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने एक ऐसी स्टील कंपनी की परिकल्पना की थी, जो आगे चलकर दुनिया की टॉप कंपनियों में शामिल हो सके. इसके लिए उन्हें ऐसी जगह की तलाश थी, जो उनके उद्योग के लिए हर तरह से लाभकारी हो. इसी खोज के दौरान उन्होंने जमशेदपुर के साकची क्षेत्र को चुना, जिसे पहले कालीमाटी के नाम से जाना जाता था. यहां इस्पात उद्योग के लिए जरूरी सभी संसाधन जैसे कोयला, लोहा और पानी उपलब्ध थे. इसलिए उन्होंने वर्तमान झारखंड के साकची क्षेत्र को चुना.बाद में इस जगह का नाम जमशेदपुर रखा गया, जो उनके सम्मान में दिया गया था.1907 में Tata Steel की स्थापना हुई, जो भारत की पहली निजी इस्पात संयंत्र कंपनी बनी.यह केवल एक उद्योग नहीं था, बल्कि भारत के औद्योगिक भविष्य की नींव भी थी. कठिन परिस्थितियों, तकनीकी चुनौतियों और सीमित संसाधनों के बावजूद इस परियोजना को सफल बनाया गया. धीरे-धीरे यह कंपनी देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरी.

    कंपनी के विकास के साथ शहर का हुआ विस्तार

    Tata Steel ने केवल अपना ही विकास नहीं किया, बल्कि जैसे-जैसे टाटा स्टील आगे बढ़ी, वैसे-वैसे जमशेदपुर शहर का विकास भी धीरे-धीरे होता गया. टाटा स्टील कंपनी ने एक ऐसा शहर बनाया जहां साफ-सुथरे आवास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और बच्चों की शिक्षा के लिए व्यवस्थित शिक्षण संस्थान विकसित किए गए.हरियाली से भरे इस शहर में एक आधुनिक टाउनशिप विकसित हुई, जो उस समय के लिए बेहद खास थी.जमशेदपुर में बड़े-बड़े मॉल, कंपनियां और पार्क हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग अलग-अलग राज्यों से आते है. लौहनगरी जमशेदपुर को स्टील सिटी और ग्रीन सिटी के नाम से भी जाना जाता है, जिसके पीछे टाटा स्टील का बड़ा योगदान है.यहां सड़क के दोनों किनारों पर बड़े-बड़े पेड़ लगाए गए है, जो लोगों को छांव देने के साथ-साथ फल और फूल भी देते है.आम के मौसम में इन पेड़ों पर लदे आम शहर की सुंदरता को और बढ़ा देते है.

    खेल खिलाड़ी को बढ़ाने के लिए कंपनी का खास योगदान

    Tata Steel ने केवल शहर को बसाया ही नहीं, बल्कि यहां खेलों को भी प्रोत्साहन देने के लिए कई स्टेडियम बनाए, जिनमें JRD Tata Sports Complex सबसे प्रमुख है. यहां प्रतिभावान बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती है और उन्हें हर सुविधा दी जाती है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें और देश के साथ-साथ जमशेदपुर का नाम भी रोशन कर सके.आज टाटा स्टील की वजह से कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने विश्व पटल पर अपने प्रदर्शन से नाम रोशन किया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिलाड़ी भारत का नाम ऊंचा कर रहे है.आज जब हम जमशेदपुर की चमक देखते है, तो इसके पीछे टाटा स्टील और जमशेदजी टाटा की दूरदर्शिता दिखाई देती है.यह कहानी केवल एक उद्योग की नहीं, बल्कि एक सपने की है जिसने पूरे शहर को दुनिया के नक्शे पर स्थापित कर दिया.



    Related News