Breaking: कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, जानिए

    Breaking: कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, जानिए

    रांची- झारखंड में केंद्रीय एजेंसियों की दबिश से एक बार फिर से देखी जा रही है. कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ एनआईए ने छापेमारी की है. बुधवार सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है. कुख्यात अपराधी और इसके गिरोह के लोगों को पकड़ने के लिए यह छापेमारी की गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमन साहू गिरोह के कई सदस्यों के बारे में NIA को पुख्ता जानकारी है. इसके अलावा अमन साहू के रिश्तेदारों के अभी छापेमारी की जा रही है.

    कहां-कहां NIA का पड़ा है छापा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन साहू गिरोह के खिलाफ NIA की छापेमारी विभिन्न स्थानों पर डाली गई है. बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे  गांव में अमन साहू के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा उसके गूर्गों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है. यहां तक कि अमन साहू के रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी हो रही है. बुकरू स्थित रिश्तेदार के आवास पर छापेमारी चल रही है. सूत्रों के अनुसार संजय प्रसाद साहू जो कुख्यात अमन साहू का रिश्तेदार बताया जाता है उसके यहां भी जांच पड़ताल चल रही है. छापेमारी में क्या कुछ मिला है,इसके लिए प्रतीक्षा करनी होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news