चतरा में तेज रफ्तार हाईवा ने छीनी खुशियां, बहन की शादी से पहले भाई की मौत, बहन गंभीर

    चतरा (CHATRA) : चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के सिमरिया-टंडवा मुख्यपथ पर स्थित मूर्वे स्टेडियम के समीप हुए भीषण सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है. मृतक की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के पदुमपुर लेंबुआ गांव निवासी चंदन राणा के रूप में की गई है.

    शादी का कार्ड छपवाने निकला था भाई

    परिजनों के अनुसार चंदन अपनी बहन के साथ बाइक से सिमरिया जा रहा था जहां उसे अपनी बहन की शादी का कार्ड छपवाना था. बाईक पर बैठी चंदन की ही बहन की शादी आगामी 01 मई को तय थी और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं. लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने सारी खुशियों को एक पल में छीन लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेलवे कार्य में लगी मिट्टी ढुलाई कर रही राजन कंपनी का तेज रफ्तार हाईवा ने अचानक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.

    सड़क हादसे में गई जान

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चंदन राणा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवती को तुरंत सिमरिया अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों नें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिये हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. इधर हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शादी के घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने घटना के विरोध में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

    हंसी-खुशी के घर में पसरा मातम

    ग्रामीण मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपया मुआवजा और घटना स्थल पर डीसी-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं. सूचना मिलने पर सिमरिया अंचल अधिकारी गौरव कुमार और थाना प्रभारी सूर्यप्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. अधिकारी और पुलिस ने आश्वासन दिया कि घटना में शामिल हाईवा वाहन की पहचान कर ली गई है  दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी लेकिन घटनास्थल पर डीसी-एसपी के नहीं आने तक आक्रोशित ग्रामीण जाम हटाने को तैयार नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश जारी है.

    रिपोर्ट – विकास कुमार

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news