चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिम सिंहभूम जिले के निजी अस्पतालों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों का इलाज करना बंद कर दिया है. निजी अस्पतालों ने इस योजना के तहत अभी तक जिन मरीजों का इलाज किया है. इसका भुगतान अभी तक उप-बीमा कंपनी की ओर से अस्पतालों को नहीं किया गया है. यही कारण है कि निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत अब लोगों का इलाज नहीं कर रहे हैं.
इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सिंहभूम सासंद गीता कोड़ा ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा है. उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया है कि अस्पतालओं को जल्द बकाया राशि का भुगतान किया जाए ताकि जरुरतमंदों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल सके.
ये भी देखें:
जज उत्तम आनंद मौ'त मामले में सजा पर कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
सांसद गीता कोड़ा ने पत्र में कहा है कि जिला के कई अस्पताल मरीजों को बेहतर सुविधा देने के डायलिसिस यूनिट लगाकर आयुष्मान भारत के तहत सेवाएं प्रदान कर रहे थें. लेकिन कई महीनों से भुगतान नहीं होने के कारण अस्पताल मरीजों का इलाज करने में असमर्थ हैं. जिसके वजह से कई मरीजों की जान भी जा रही है क्योंकि वो इलाज के लिए पैसे देने में असमर्थ हैं.
रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा


