पाकुड़ में कार्यकर्ताओं संग विधायक हेमलाल मुर्मू ने मनाई होली

    Pakur, Jharkhand
    पाकुड़ में कार्यकर्ताओं संग विधायक हेमलाल मुर्मू ने मनाई होली

    पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू आज पतरापाड़ा स्थित झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साह के आवास पहुंचे. जहां उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर होली मिलन समारोह मनाया. इस मौके पर विधायक ने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया.

    समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. विधायक ने कहा कि होली का त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है.

    समारोह का माहौल उत्साह और खुशी से भरा रहा. सभी लोगों ने मिलकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया.

    रिपोर्ट: विकास कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news