अपने ही बयान पर भड़के मंत्री रामेश्वर उरांव, कहा- बेवजह दिया जा रहा मेरी बातों को तूल

    अपने ही बयान पर भड़के मंत्री रामेश्वर उरांव, कहा- बेवजह दिया जा रहा मेरी बातों को तूल

    लोहरदगा(LOHARDAGA): झारखंड विधानसभा चुनाव में महज़ कुछ दिन बचा हुआ है. ऐसे में सभी दल के उम्मीदवार अपन-अपने क्षेत्र में जाकर जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे है. इस बीच अगर कांग्रेस प्रत्याशी की बात की जाए तो उनका एक बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
     
    अपने ही बयान पर भड़के कांग्रेस नेता

    दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा किस्को प्रखंड क्षेत्र में चुनावी प्रचार किया जा रहा था. इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि इंसाअल्लाह लोहरदगा सीट हम ही जीतेगें. बता दें कि चुनाव जीतने को लेकर अपनाएं जा रहे हथकंडे को लेकर जब इस संबंध में मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव से पूछा गया तो वो अपने द्वारा दिए गए बयान पर ही भड़क गए. उन्होंने कहा कि मेरी बातों को बेवजह तूल दिया जा रहा है. अब मैं ओ गॉर्ड बोल रहा हूं, इसे वायरल कीजिए. इधर, विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर प्रत्याशियों के द्वारा वोटरों को रिझाने के लिए हर संभव जुबानी प्रयास किया जा रहा हैं. ताकि किसी भी परिस्थिति में लोहरदगा विधानसभा सीट जीती जा सकें. लोहरदगा विधानसभा सीट पर इसे लेकर चुनावी जंग भी तेज है.



    Related News